Breaking News

असोथर इकाई के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

फतेहपुर। कस्बा असोथर के झाल चौराहा में सोमवार को जिला उद्योग ब्यापार मंडल (पंजी.) की नगर कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह नगर अध्यक्ष लक्ष्मीचन्द्र आर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमे प्रदेश अध्यक्ष रविप्रकाश दुबे व जिला वितरक संघ अध्यक्ष प्रकाश सिंह संगठन मंत्री राज कुमार मिश्रा कोषाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव, जिला मंत्री राजकमल मौर्या उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे ने समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कहा कि यह पद एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। इसमें रात दिन छोटे व बड़े व्यापारियों में अंतर किये बिना सेवा में तत्पर रहना होगा। समारोह में कस्बे के व्यापारी व पदाधिकारी राजेश गुप्ता, सर्वेश मोदनवाल, पिंकू सिंह, राजू सिंह, राम सजीवन गुप्ता, मनीष सविता, आशीष कुमार, नीरज सक्सेना, अजय गुप्ता, नीरज अवस्थी, शिवपूजन गुप्ता, कृष्ण पाल गुप्ता आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मिशन शक्ति की टीमों ने संभाला मोर्चा, गांव-गांव पहुंचकर महिलाओं को बताए सुरक्षा के अधिकार

फतेहपुर। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *