Breaking News

नगर पालिका के पुराने अभिलेखों को मिलेगा सुरक्षित ठिकाना, 67.23 लाख से बनेगा हाईटेक रिकॉर्ड रूम

फतेहपुर। नगर पालिका परिषद में शुक्रवार को मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत स्वीकृत 67.23 लाख रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक रिकॉर्ड रूम का भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से संपन्न हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य, अधिशासी अधिकारी रविंद्र कुमार एवं नगर पालिका के सभासदों ने संयुक्त रूप से शिलान्यास कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने कहा कि नगर पालिका के वर्षों पुराने महत्वपूर्ण अभिलेख, मानचित्र और जनसामान्य से जुड़े दस्तावेजों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रखने के लिए आधुनिक रिकॉर्ड रूम की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से अभिलेखों के संरक्षण के साथ-साथ नगर पालिका की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और तेजी आएगी। साथ ही नागरिकों को अपने प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक अभिलेख प्राप्त करने में भी अधिक सुविधा मिलेगी।

अधिशासी अधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। इस अवसर पर सभासद विनय कुमार तिवारी, अतीश पासवान, पवन द्विवेदी, राम सिंह पटेल, संजय श्रीवास्तव, विवेक कुमार यादव, ऋतिक पाल, शादाब अहमद, मो. नफीस, अखिलेश, आरिफ गुड्डा, संतोष कुमार पटेल सहित नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर आईटीआई में युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौका, 10 अगस्त को शिक्षुता मेले का आयोजन

फतेहपुर। युवाओं को रोजगार और प्रशिक्षण के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *