Breaking News

पंचायत चुनाव से पहले अपना दल एस ने कसी कमर, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

फतेहपुर। अपना दल (एस) के जिला कार्यालय में शुक्रवार को पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन जिला महासचिव अरुण पटेल ने किया। बैठक में संगठन विस्तार, सक्रिय सदस्यता अभियान तथा आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल ने पिछली कार्यवाही की समीक्षा करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव को देखते हुए जोन, सेक्टर एवं बूथ स्तर की बैठकों को नियमित रूप से आयोजित कर संगठन को और अधिक सक्रिय बनाया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया।

इस दौरान प्रयागराज मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों अनिल पटेल, क्षेत्रीय सचिव; अनिल उमराव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष; अनिल सोनी एवं शशांक पटेल, क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। वहीं राहुल कुमार वाल्मीकि उर्फ जालीम को एससी-एसटी मंच का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भी सम्मानित किया गया।

सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक में आगामी पंचायत चुनाव में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन और जिले में दो सीटों पर जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।

बैठक में योगेंद्र सिंह राणा, शिव शरण निषाद, दीपांशु पटेल, अरमान उर्फ चांद बाबू, विजय पाल, महिला जिलाध्यक्ष कांती कुशवाहा, विनोद कुशवाहा सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर आईटीआई में युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौका, 10 अगस्त को शिक्षुता मेले का आयोजन

फतेहपुर। युवाओं को रोजगार और प्रशिक्षण के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *