Breaking News

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को आदर्श व्यापार मंडल ने बढ़ाया कदम, अलग-अलग क्षेत्रों में होगी जनसुनवाई

फतेहपुर। आदर्श व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश (संपूर्ण भारत) द्वारा जिले के व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से एक नई पहल शुरू की गई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग के निर्देश पर अब प्रत्येक सप्ताह अलग-अलग स्थानों पर व्यापारियों की समस्याएं सुनी जाएंगी। इसके बाद संबंधित विभागों के अधिकारियों तक समस्याएं पहुंचाकर उनके निस्तारण का प्रयास किया जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को उनके व्यापार में आने वाली कठिनाइयों से राहत दिलाना है। इसी क्रम में फतेहपुर शहर में सोमवार और बुधवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक गर्ग आवास, कलेक्टरगंज में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। यहां जिलाध्यक्ष अभिनव यादव, जिला महामंत्री अमित शरण बॉबी, महिला जिलाध्यक्ष शालिनी गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अभय गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष मोहम्मद इमरान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

बिंदकी तहसील में मंगलवार और गुरुवार को लालौली चौराहा स्थित व्यापार मंडल कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। यहां राष्ट्रीय महामंत्री गोविंद बाबू टाटा, प्रदेश महिला अध्यक्ष संगीता तिवारी, तहसील प्रभारी निरंजन श्रीवास्तव एवं अध्यक्ष मुन्नेंद्र तिवारी व्यापारियों की समस्याएं सुनेंगे।

खागा तहसील में बुधवार और शनिवार को कामदगिरि ऑटोमोबाइल, जीटी रोड स्थित कार्यालय में जनसुनवाई होगी। यहां अध्यक्ष प्रशांत केसरवानी, महामंत्री अमित प्रजापति, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रानू केसरवानी, महासचिव संजय जयसवाल और महिला अध्यक्ष सुमन सिंह एडवोकेट सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

संगठन ने बताया कि जीएसटी, खाद्य विभाग, पुलिस, प्रशासन, नगर पालिका, आरटीओ, मंडी समिति, जिला उद्योग केंद्र, डूडा कार्यालय समेत अन्य विभागों से जुड़ी व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। इसका उद्देश्य व्यापारियों को सरकारी विभागों से संबंधित समस्याओं के निस्तारण में सहयोग प्रदान करना और उन्हें राहत दिलाना है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर आईटीआई में युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौका, 10 अगस्त को शिक्षुता मेले का आयोजन

फतेहपुर। युवाओं को रोजगार और प्रशिक्षण के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *