Breaking News

पेड़ पौधारोपण कर संरक्षित करने का दिलाया संकल्प – भारतीय दोसर वैश्य महिला इकाई व दुर्गा बक्काल ट्रस्ट की पहल पर हुआ पौधारोपण

फतेहपुर। भारतीय दोसर वैश्य महिला इकाई एवं दुर्गा बक्काल ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रूप से पक्का तालाब में पौधारोपण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बेल का पौधा लगाकर पौधों को संरक्षित करने का संकल्प दिलाया।

मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वृक्ष धरा के गहने हैं। वृक्षों से पर्यावरण स्वच्छ होता है, जिससे हमें शुद्ध ऑक्सीजन प्राप्त होती है। स्वस्थ रहने के लिए सभी को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। एक अच्छा और स्वस्थ पर्यावरण हमें श्रेष्ठ जीवन जीने में महत्वपूर्ण सहयोग करता है।

उन्होंने कहा कि जब हम सांस लेते हैं तो ऑक्सीजन ग्रहण करते हैं और जब सांस छोड़ते हैं तो कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते हैं। यह ऑक्सीजन हमें वृक्षों से प्राप्त होती है। इससे स्पष्ट है कि हमारी सांस रूपी डोर को वृक्षों ने थाम रखा है। जब तक वृक्ष हैं, तभी तक जीवन है। जिस दिन वृक्ष समाप्त हो जाएंगे, उसी दिन पृथ्वी से जीवन भी समाप्त हो जाएगा।

दुर्गा बक्काल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी सतीश गुप्ता ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिला इकाई द्वारा पौधारोपण का वृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह सराहनीय कार्य है, लेकिन इसके साथ-साथ पौधों की देखभाल करना भी सभी का दायित्व है, जिससे यह पौधे बड़े होकर सुरक्षित रह सकें।

महिला इकाई की जिलाध्यक्ष कविता गुप्ता ने कहा कि वृक्षों से हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहता है, इसलिए पेड़-पौधों की देखरेख करना हम सभी की जिम्मेदारी है। पर्यावरण असंतुलन और प्रदूषण के बीच वृक्षारोपण वरदान साबित हो रहा है।

कार्यक्रम का संचालन महासमिति के जिलाध्यक्ष नारायण बाबू गुप्ता ने किया। इस मौके पर राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता, देवीगंज सभासद सुनील गुप्ता, वैश्य एकता परिषद के प्रदेश युवा अध्यक्ष शैलेन्द्र शरण गुप्ता, राम स्वरूप गुप्ता, राम विशाल गुप्ता, भरत गुप्ता, राधेश्याम हयारण, मनीष गुप्ता, सुशील गुप्ता, आनंद गुप्ता, यशवंत गुप्ता, सोनू गुप्ता, अमित गुप्ता, मदन गुप्ता, अरुण गुप्ता, मनीषा गुप्ता, पूनम गुप्ता, सीमा गुप्ता, अर्चना गुप्ता, नम्रता गुप्ता, रंजना गुप्ता, शिल्पी, माधुरी, रश्मि गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में पांच दिन से लापता अधेड़ की नदी में मिली लाश, इटरा गांव में पसरा मातम

फतेहपुर। चांदपुर थाना क्षेत्र में पांच दिन से लापता चल रहे 52 वर्षीय अधेड़ का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *