Breaking News

जनपद के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस का किया गया आयोजन

 

-पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा जनता की शिकायतें सुन किया गया उनका निस्तारण

बांदा। जनशिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 शासन श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिये आदेशों के क्रम में आज दिनांक 10.05.2025 को जनपद के समस्त थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा समस्त थानों में जनता की शिकायतें सुन उनका निस्तारण किया गया । थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी बांदा श्रीमती जे0रीभा व पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल द्वारा थाना कोतवाली नगर में जनता की शिकायतों को सुन उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज द्वारा कोतवाली देहात में जनता की शिकायतों को सुन उनका निस्तारण किया गया । इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों पर पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जनसुनवाई की गयी तथा जनता की शिकायतों/समस्याओं को सुन उनका निस्तारण किया गया । थाना समाधान दिवस पर जनपद में कुल 96 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 36 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया जबकि शेष शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु टीम का गठन किया गया है ।

About NW-Editor

Check Also

बांदा में अपराधों पर कसा शिकंजा, योगी सरकार के कार्यकाल में आपराधिक मामलों में दर्ज हुई बड़ी गिरावट

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति और कड़े …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *