Breaking News

महिला महाविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता व नाटक का आयोजन

– नाटक में प्रतिभाग करतीं छात्राएं।
फतेहपुर। भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे पंद्रह दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला में बुधवार को डॉ. बीआर अंबेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. गुलशन सक्सेना की अध्यक्षता में जयंती को बड़े ही श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। महाविद्यालय परिवार ने एक भव्य समारोह का आयोजन किया। जिसमें प्राचार्य, प्राध्यापकगण, कर्मचारीगणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
समारोह की शुरुआत महाविद्यालय प्राचार्य एवं प्राध्यापकों ने डा. अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ की। उनके जीवन दर्शन पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता एवं नाटक का आयोजन किया। रिफत जहां, जैनब खान, जुबेदा, फरहीन, अलीशा, आंचल, राबिया मंसूरी आदि छात्राओं ने संविधान के अधिकारों के बारे में लोगों को नाटक के माध्यम से जागरूक करने का कार्य किया। साथ ही साथ पोस्टर प्रतियोगिता में शिवानी देवी ने प्रथम, अर्चना ने द्वितीय व काजल देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम गृह विज्ञान संकाय द्वारा आयोजित किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य ने डॉ. अंबेडकर के जीवन उनके संघर्ष शिक्षा में योगदान व सामाजिक समानता हेतु किए गए प्रयासों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति ने किया। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

About NW-Editor

Check Also

एसपी ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं

– समयबद्ध निस्तारण के अधीनस्थों को दिए निर्देश – कार्यालय में जनसुनवाई करते एसपी अभिमन्यु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *