Breaking News

बांदा में ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज की तैयारियां तेज, प्रशासन ने विभागों के साथ बनाई रणनीति

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, बांदा। आगामी 22 नवंबर 2026 को प्रस्तावित ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट स्थित बामदेव सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर मजिस्ट्रेट दिनेश चंद्र ने की।

बैठक में शासन के नागरिक सुरक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित होने वाली मॉक एक्सरसाइज की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 22 नवंबर को शाम 6 बजे ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया की व्यवस्था को परखना है।

बैठक में पुलिस विभाग, अग्निशमन विभाग, होमगार्ड कमांडेंट, स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी, बेसिक शिक्षा विभाग, वन विभाग, परिवहन विभाग तथा खाद्य एवं रसद विभाग सहित अन्य महत्वपूर्ण विभागों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

अधिकारियों को मॉक एक्सरसाइज के दौरान अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने और आपसी समन्वय बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। नागरिक सुरक्षा विभाग बांदा की ओर से वरिष्ठ सहायक विनोद कुमार, शिरोमणि, संतोष कुमार और प्रतिपाल सिंह भी बैठक में उपस्थित रहे।

प्रशासन का उद्देश्य मॉक एक्सरसाइज के माध्यम से आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को मजबूत करना और संबंधित विभागों की कार्यक्षमता का परीक्षण करना है।

About NW-Editor

Check Also

बांदा में कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाई इंदिरा गांधी और रानी लक्ष्मीबाई की जयंती

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, बांदा। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *