Breaking News

”रक्षाबंधन पर देशभर में उत्सव, काशी में बाबा विश्वनाथ को और उज्जैन में महाकालेश्वर को राखी बांधी’

देशभर में आज रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। सावन के आखिरी दिन काशी में बाबा विश्वनाथ को मंगला आरती के बाद रेशम की राखी पहनाई गई। वहीं उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल को राखी बांधी गई। अमर पुजारी के परिवार की महिलाओं द्वारा तैयार की गई खास राखी उन्हें अर्पित की गई है।

महाकाल को जो राखी बांधी गई है उसमें मखमल का कपड़ा, रेशमी धागा और मोती का उपयोग हुआ है। राखी पर भगवान गणेश जी विराजित हैं। उधर अयोध्या में भगवान रामलला और उनके भाइयों के लिए श्रृंगी धाम से राखियां लाई गईं। पीएम मोदी ने देशवासियों को बधाई दी। पीएम ने X पर लिखा- सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की अनेकानेक शुभकामनाएं। उधर गुजरात, उत्तराखंड और गोवा के सीएम ने राखी बंधवाई।

About NW-Editor

Check Also

देशभर में बदला मौसम का मिजाज: छत्तीसगढ़ में इंद्रावती का जलस्तर 53 साल के रिकॉर्ड पर, 833 लोगों का रेस्क्यू; राजस्थान में ओले, यूपी में घना कोहरा

छत्तीसगढ़, राजस्थान और उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *