Breaking News

यादव महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में कार्यों की हुई समीक्षा – फतेहपुर जिला रहा अव्वल, जिलाध्यक्ष का माला पहनाकर किया स्वागत

फतेहपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में प्रदेश के सभी जिलों के कार्यों व संगठन की समीक्षा की गई। जिसमें फतेहपुर जिला अव्वल रहा। जिस पर जिलाध्यक्ष चौधरी राजेश यादव का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।
कानपुर नगर के एक होटल में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/पूर्व सांसद, पूर्व विधान परिषद अध्यक्ष सुखराम सिंह यादव मौजूद रहे। विशिष्ठ अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगनायक सिंह यादव, पूर्व विधायक राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रमोद चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष कप्तान सिंह यादव मौजूद रहे। महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश के हर जिले के जिलाध्यक्ष मौजूद रहे। प्रदेश के सभी जिलाध्यक्ष के कार्यों की समीक्षा की गई। जिसमें फतेहपुर के जिलाध्यक्ष चौधरी राजेश यादव को सर्वश्रेष्ठ जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। सर्वश्रेष्ठ जिलाध्यक्ष घोषित करने के बाद चौधरी राजेश यादव को फूल माला पहना कर उनका मनोबल बढ़ाया गया। चौधरी राजेश यादव ने बताया कि यह उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि वह विश्वास दिलाते हैं कि यादव महासभा की नीतियों पर हमेशा काम करते रहेंगे। संगठन को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। इस मौके पर प्रदेश महासचिव विश्राम सिंह यादव एडवोकेट, युवा प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव, राजकरण सिंह यादव, आशा यादव, चेतन यादव, शिव प्रसाद यादव, प्रदीप यादव, भारत सिंह यादव, धीर सिंह यादव, नाथू यादव, नरसिंह यादव, उमेश यादव, नरसिंह यादव के अलावा प्रदेश के कोने-कोने के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

विधायक विकास गुप्ता ने प्राइम कार वाशिंग एंड एसेसरीज का किया उद्घाटन

  -फीता काटकर उद्घाटन करते विधायक विकास गुप्ता फतेहपुर। शहरवासियों को आधुनिक कार केयर सेवाओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *