Breaking News

टीएससीटी रत्न से सम्मानित हुई सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन

– लखनऊ में सम्मान ग्रहण करते फाउंडेशन के प्रबंधक गुरमीत सिंह।
फतेहपुर। जिले एवं प्रदेश स्तर में जरूरतमंदों को निशुल्क रक्त की सेवा कर रही सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन को लखनऊ के भीमराव आडिटोरियम में टीचर सेल्फ केयर टीम के पांचवे स्थापना दिवस के अवसर पर टीएससीटी रत्न से सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल ने की। मुख्य अथिति के रूप में पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री उपस्थित रहे। अमिताभ अग्निहोत्री ने टीम के कार्याे को जानकर सराहना की और संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन को टीएससीटी रत्न से सम्मानित किया। संस्था का सम्मान लेने प्रबंधक गुरमीत सिंह पहुंचे। इस मौके पर टीचर सेल्फ केअर टीम के अध्यक्ष विवेकानन्द आर्य, फतेहपुर जिले के टीचर संगठन से धर्मेन्द्र साहू उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

प्रधानाचार्य भर्ती के आवेदन में शिक्षकों को मिली राहत, अनुभव प्रमाण पत्र के लिए नहीं रुकेंगे अभ्यर्थी

फतेहपुर। प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले शिक्षकों को अनुभव प्रमाण पत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *