Breaking News

समाजसेवी रामऔतार गुप्त की पुण्यतिथि पर दी श्रद्वांजलि

फतेहपुर। शहर के राधानगर चौराहे में स्थित समाजसेवी एवं वैश्य समाज के स्तंभ रामऔतार गुप्त की प्रतिमा पर उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर विधायक अयाह शाह विकास गुप्ता व भाजपा के जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने माल्यार्पण का श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान उनके पुत्र संजीव गुप्ता, पीपी गुप्ता, साकेत गुप्ता सहित वैश्य समाज के तमाम पदाधिकारियों ने भी माल्यार्पण कर नमन किया। वही विधायक विकास गुप्ता ने कहा बाबू रामऔतार हम सभी के आदर्श थे समाज के प्रति उनका चिंतन सदैव सकारात्मक रहता था। आज उनकी पुण्यतिथि पर उनके आदर्शों पर चलने का हम सब संकल्प लेते हैं। इस मौके पर राजीव गुप्ता, गौरव गुप्ता, सौरभ गुप्ता, परिषद के जिला अध्यक्ष अरुण जायसवाल, विनोद गुप्ता, शैलेंद्र शरण सिंपल, महेंद्र गुप्ता, गुरु शरण गुप्ता, संजय गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, सत्येंद्र अग्रहरि, कविता रस्तोगी, सुशील गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, गुड्डू मोदनवाल, सुनीता गुप्ता,चंद्रप्रकाश, अजय गुप्ता, नारायण बाबू गुप्ता, मनीष गुप्ता, बृजेश सोनी, अजय गुप्ता, टीटू गुप्ता, रितेश गुप्ता, अमित शिवहरे, ज्ञानू सचान, प्रकाश गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मत्स्य योजना का लाभ लेने का मौका, 27 सितंबर तक ऑनलाइन करे आवेदन

फतेहपुर। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत विभिन्न परियोजनाओं में लाभार्थियों को आच्छादित करने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *