Breaking News

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

फतेहपुर। फतेहपुर जिले के खागा क्षेत्र से बेहद दुखद खबर सामने आई है। वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन जी का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा थरियांव थाना क्षेत्र के हाईवे पर हुआ, जहां उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पत्रकार और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे। उनके आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।उग्रसेन जी अपने निष्पक्ष लेखन और निडर पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे। उनकी मौत से स्थानीय मीडिया जगत और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में ऑपरेशन कन्विक्शन का असर, 2017 के मारपीट मामले में आरोपी दोषी करार

फतेहपुर। अपराधियों को सजा दिलाने और आपराधिक मामलों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *