Breaking News

एएसपी बांदा श्री शिवराज, एएसपी विशेष श्रेणी-2 में हुए पदोन्नत

-एसपी बांदा द्वारा कार्यालय में स्टार लगाकर दी गई बधाई एवं शुभकामनाएँ

बांदा। अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री शिवराज को अपर पुलिस अधीक्षक विशेष श्रेणी-2 पद पर पदोन्नत किया गया है इस संबंध में पुलिस मुख्यालय उ0प्र0 द्वारा दिनांक 04.03.2025 को आदेश जारी किया गया था । आज दिनांक 05.03.2025 को पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक बांदा श्री अंकुर अग्रवाल द्वारा स्टार लगाकर उन्हे बधाई व शुभकामनाएं दी गईं । अब श्री शिवराज वर्दी पर सफेद धातु में अशोक स्तम्भ व एक स्टार धारण करेंगे । बता दें कि श्री शिवराज 2001 बैच के पीपीएस अधिकारी हैं तथा वर्ष 2018 में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए थे ।

About NW-Editor

Check Also

बांदा में अपराधों पर कसा शिकंजा, योगी सरकार के कार्यकाल में आपराधिक मामलों में दर्ज हुई बड़ी गिरावट

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति और कड़े …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *