डीएम ने हुसैनगंज वीएचएनडी सत्र का किया निरीक्षण

– बच्चों व गर्भवती महिलाओं की जांच पर दिया जोर
– वीएचएनडी सत्र का निरीक्षण करतीं डीएम निधि गुप्ता वत्स।
फतेहपुर। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने शनिवार को हुसैनगंज उपकेंद्र में आयोजित वीएचएनडी (ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस) सत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों और गर्भवती महिलाओं को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली व व्यवस्थाओं को परखा। डीएम ने निर्देश दिए कि वीएचएनडी सत्र में आने वाले सभी बच्चों एवं धात्री महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण पूरी संवेदनशीलता के साथ किया जाए और उन्हें शासन द्वारा अनुमन्य सभी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि बारह बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका था, जबकि 15 बच्चों का टीकाकरण शेष था। बच्चों के ग्रोथ चार्ट भी भरे गए थे। वहीं छह गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण होना था, जिसमें चार महिलाओं का टीकाकरण और एएनसी जांच पूरी कर ली गई थी। महिलाओं के बीपी, शुगर और यूरिन समेत अन्य जरूरी परीक्षण भी किए गए। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि वीएचएनडी कार्यक्रम का नियमित सुपरविजन किया जाए और किए गए कार्यों की समय से संबंधित पोर्टल पर फीडिंग सुनिश्चित कराई जाए। इस मौके पर सुपरवाइजर प्रशांत भारती, एएनएम अनुपम चौधरी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री मिथलेश कुमारी और आशा माया देवी सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े झपट्टामार गैंग के दो सदस्य

– शिकार की तलाश में निकलते थे बाइक पर – पुलिस की गिरफ्त में झपट्टामार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *