मां समेत तीन लोग सड़क हादसे में घायल
ब्यूरो संजीव शर्मा- अनिल यादव
इटावा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार घायल
इटावा। जनपद के मानिकपुर मोड़ पर शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रक ने स्कूटी सवार मां और दो बच्चों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए तुरंत घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सड़क पर दूर तक घिसटती चली गई।
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है।
घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में आक्रोश देखा गया। स्थानीय नागरिकों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था को सख्ती से लागू करने की मांग की है।
News Wani
