Breaking News

श्रीराम सेना ने अखंड श्री राम नाम जाप व हनुमान चालीसा का किया आयोजन

 

फतेहपुर। श्री राम सेना ने शांति नगर में अखंड श्री राम नाम जाप एवं हनुमान चालीसा का आयोजन किया। जहां पर नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी को पदभार सौपा गया। जहां पर सैकड़ो लोगों ने नए जिला अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी। रूपम महाराज श्री राम सेना प्रमुख ने बताया हमारा संगठन एक आध्यात्मिक विचारधारा के साथ राष्ट्र रक्षा धर्म रक्षा व मानवता की सेवा के लिए कार्य कर रहा है। दया, परोपकार, करुणा, सेवा हमारा परम उद्देश्य है। समाज में युवाओं को नशे मांस से मुक्त चरित्रवान जीवन जीते हुए जाति-पात छुआछूत से दूर रहने का संदेश दिया। भ्रष्टाचार मुक्त समाज की स्थापना पर जोर दिया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष सुरजीत सिंह, उपाध्यक्ष दीप नारायण तिवारी, संयोजक विजय शुक्ला, राजकरण, सचिन द्विवेदी, राजेंद्र पांडे, अतुल यादव, पंकज तिवारी, पवन तिवारी, अजय तिवारी, दीपक, श्रीकांत, दीपक श्रीवास्तव, गौरी शंकर साहू, शिवाकांत दीक्षित, पीयूष तिवारी, सुरेश शुक्ला, मनोज मिश्रा, संतोष सविता, मनोज गुप्ता, विनीत तिवारी, रघुनाथ महाराज, जुगल किशोर मिश्रा, प्रदीप शुक्ला, दिवाकर पांडे आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मिशन शक्ति की टीमों ने संभाला मोर्चा, गांव-गांव पहुंचकर महिलाओं को बताए सुरक्षा के अधिकार

फतेहपुर। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *