Breaking News

सिकंदरा-घाटमपुर-चौडगरा हाईवे होगा फोरलेन, कैबिनेट की मंजूरी से विकास को मिलेगी रफ्तार

फतेहपुर। सिकंदरा-घाटमपुर-चौडगरा स्टेट हाईवे-46 के फोरलेन निर्माण का रास्ता आखिरकार साफ हो गया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद क्षेत्र में विकास की नई उम्मीद जगी है। विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) अविनाश सिंह चौहान ने बुधवार को सदन में इस परियोजना का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए वर्षों से लंबित फोरलेन निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कराने की मांग की।

एमएलसी अविनाश सिंह चौहान ने सदन में कहा कि इस मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव वर्ष 2017 में तैयार किया गया था। वर्ष 2021 में टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद बजट के अभाव में कार्य शुरू नहीं हो सका। इसके बाद वर्ष 2025 में दोबारा टेंडर प्रक्रिया पूरी की गई और तकनीकी मूल्यांकन सहित सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गईं, लेकिन कैबिनेट की मंजूरी लंबित होने के कारण परियोजना आगे नहीं बढ़ पा रही थी।

उन्होंने बताया कि अब कैबिनेट की स्वीकृति मिलने के बाद फोरलेन निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इस परियोजना से फतेहपुर, कानपुर, इटावा और प्रयागराज के बीच आवागमन अधिक सुगम होगा। साथ ही ओडीओपी (ODOP) से जुड़े उद्योगों, व्यापारियों, किसानों और आम नागरिकों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।

एमएलसी ने कहा कि यह फोरलेन परियोजना क्षेत्र के औद्योगिक विकास, व्यापारिक गतिविधियों और निवेश को नई गति देगी। बेहतर सड़क संपर्क से माल ढुलाई आसान होगी, यात्रा का समय कम होगा और क्षेत्र के आर्थिक विकास को मजबूती मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि मंजूरी के बाद निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा और जनता को लंबे समय से प्रतीक्षित सुविधा मिल सकेगी।

About NW-Editor

Check Also

बिंदकी समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 213 शिकायतें, 27 मामलों का मौके पर निस्तारण

बिंदकी समाधान दिवस में 213 शिकायतें पहुंचीं, 27 का मौके पर निस्तारण; 186 मामलों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *