Breaking News

असोथर मंडल बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान

फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी के असोथर मंडल की मासिक बैठक बुधवार को सिद्धपीठ जागेश्वर धाम में आयोजित हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों और अभियानों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री पंकज त्रिवेदी ने कहा कि संगठन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह की 1 से 7 तारीख के बीच मंडल बैठकों का आयोजन किया जाता है। इन बैठकों का उद्देश्य मंडल के अंतर्गत आने वाले शक्ति केंद्रों और बूथों पर पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने की योजना तैयार करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भदौरिया ने कहा कि आगामी हर घर तिरंगा अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए डीएलपी (डिजिटल लाइफ मेंबरशिप) की संख्या बढ़ाने में भी सभी से योगदान देने का आग्रह किया।

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विनोद वाल्मीकि ने की।

इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह, साहिल शर्मा, राघवेंद्र सिंह, निर्मल सिंह चौहान, अनिमेष बाजपेयी, देवसरन सिंह, अनिलराज गुप्ता, जयराम गौतम, अर्चना सिंह, कृष्ण लाल चौरसिया, सतनाम साहू, श्रीनाथ पासवान, कंधई, मदन लाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

शराब की लत से परेशान युवक ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

फतेहपुर। चांदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गौहरारी में मंगलवार की देर शाम 28 वर्षीय युवक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *