Breaking News

ग्राम पंचायत बरार में मृदा संगोष्ठी का हुआ आयोजन

– किसानों को मिट्टी में कमियां होने की दी जानकारी
– मृदा संगोष्ठी में मंचासीन अतिथि।
खागा, फतेहपुर। विजयीपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत बरार के दरियापुर में वाटर शेड महोत्सव जलागम समिति की ओर से मृदा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उप सचिव भूमि संशाधन विभाग समी अहमद खान ने अपनी सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उहोंने किसानों को सिचाई के लिए पानी को एकत्रित करके तालाबो में कार्य किए जाने की जानकारी दी। जल स्रोत करके अधिक लाभ लिया जा सके। जिला भूमि संरक्षण अधिकारी अख्तर हुसैन ने योजना के बारे में बताया कि लोग टयूबवेल में ड्रिप सिस्टम से सिचाई करे तो पानी की बरबादी कम होगी किसानों को लाभ मिलेगा। ईईसी खागा अमित कुमार द्वारा भी किसानों को जागरूक किया गया मेड़बन्दी व समतली कारण के बारे में विस्तार से बताया गया। पशु चिकित्साधिकारी विजयीपुर डॉ देवेंद्र सिंह द्वारा पशुओं के बारे में बीमारी व रख रखाव के बारे में जानकारी दी गयी किन नस्लो के जानवर कितना दूध देगे इस बारे में किसानों को जागरूक किया गया। उद्यान विभाग निरीक्षक पंकज कुमार में भी किसानों को अपनी आय कैसे बदले इस बाबत विस्तार से बताया गया। कृषि रक्षा सहायक विकास अधिकारी संजय सिंह व विशुन सिंह प्रभारी ने भी किसानों को सलाह दी कि किसान दुकान से दवा तो ले आते है पर सही जानकारी न होने के कारण उनकी फसलों को फायदा कम नुकसान ज़्यादा होता है इसलिए किसानों को सरकारी दुकान से दवा लेने व सही मात्रा में डालने के बारे मे जानकारी दी। भूमि संरक्षण विभाग से सतेंद्र पांडेय, बृजेश विश्वकर्मा, अमित सिंह, लाल चंद साहू, ललित वर्मा, राहुल कुमार, सरोज कुमार, अमर सिंह, अनुराग वर्मा आदि मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

पंद्रह दिवसीय निःशुल्क ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर बीस से

– बैठक करते एसोसिएशन के पदाधिकारी। फतेहपुर। ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *