Breaking News

सपा ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह की जयंती

गोष्ठी को संबोधित करते पूर्व सपा जिलाध्यक्ष दयालू गुप्ता।
बिंदकी, फतेहपुर। समाजवादी पार्टी द्वारा भारत रत्न किसान राजनेता पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह की जयंती मनाई। लोगों ने चैधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर चर्चा किया। पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालू गुप्ता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह को उनके कर्मठ जुझारू व्यक्तित्व के लिए हमेशा जाना जाता रहेगा। उन्होंने किसानों के हितों के लिए पूरे जीवन संघर्ष किया।
मलवां विकास खंड क्षेत्र के कोरईया गांव में मंगलवार को समाजवादी पार्टी द्वारा भारत रत्न किस राजनेता और भारत देश के पांचवें प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई। मौजूद लोगों ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा किया। पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालू गुप्ता ने कहा कि चैधरी चरण सिंह किसानो के बड़े राजनेता थे उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन भारतीयता और ग्रामीण परिवेश की मर्यादा में जिया। उनकी याद में आज भारत में राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जा रहा है यह दिन किसानों को समर्पित है। पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्हें हमेशा हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसान विरोधी है। ऐसी सरकार को बदलने की जरूरत है। इस मौके पर राम अवतार सोनकर, शिवशंकर यादव, सुधीर यादव, यूनुस खान, महंगू निषाद, राजू यादव, दिग्विजय सिंह, आशीष कुमार, रंजीत यादव, वीरेंद्र यादव भी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

जंगल में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, गांव में फैली सनसनी

फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के घनघौल गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 57 वर्षीय अधेड़ ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *