Breaking News

जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएं सुनीं, एसपी ने अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

फतेहपुर। पुलिस कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की भीड़ नजर आई। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सीधे सुनीं। उन्होंने प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के सामने रखीं। एसपी ने शिकायतें सुनने के साथ ही संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। शिकायतों का महज कागजी निस्तारण करने के बजाय प्रकरण की वास्तविकता की जांच कर गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाए।

एसपी ने कहा कि जिन मामलों में मौके पर जांच आवश्यक है, उनमें पुलिस अधिकारी स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करें। जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लेकर उनका प्रभावी समाधान किया जाए।

जनसुनवाई के बाद फरियादियों में अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी। वहीं, पुलिस अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देशों से शिकायत निस्तारण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने का संदेश गया।

About NW-Editor

Check Also

बिंदकी में महिला की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कजियाना में संदिग्ध परिस्थितियों में 40 वर्षीय महिला की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *