Breaking News

“सपा विधायक पूजा पाल का सपा से निष्कासन, योगी की तारीफ पर मचा राजनीतिक हड़कंप”

प्रयागराज के चायल से विधायक पूजा पाल को अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बता दें कि यूपी विधानसभा में विज़न डॉक्यूमेंट 2047 को पर चर्चा चल रही थी। इस चर्चा के दौरान कई अलग रंग देखने को मिले। सपा विधायक पूजा पाल सीएम योगी की तारीफ करते हुए नजर आईं। पूजा पाल का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यूपी विधानसभा में ‘विजन डॉक्यूमेंट 2047’ पर 24 घंटे चली मैराथन चर्चा को संबोधित करते हुए, समाजवादी पार्टी की विधायक पूजा पाल ने कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीरो टॉलरेंस जैसी नीतियां लागू करके मुझ जैसी कई महिलाओं को न्याय दिलाया, जिसके कारण अतीक अहमद जैसे अपराधी मारे गए। सब जानते हैं कि मेरे पति की हत्या किसने की… मैं मुख्यमंत्री का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं कि उन्होंने मुझे न्याय दिलाया और मेरी बात तब सुनी जब किसी और ने नहीं सुनी।”

आगे उन्होंने कहा, “आज पूरा प्रदेश मुख्यमंत्री की ओर भरोसे से देखता है… मेरे पति के हत्यारे अतीक अहमद को मुख्यमंत्री ने मिट्टी में मिलाने का काम किया… मैंने तब आवाज़ उठाई जब मैंने देखा कि कोई भी अतीक अहमद जैसे अपराधियों के खिलाफ लड़ना नहीं चाहता… जब मैं इस लड़ाई से थकने लगी, तब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुझे न्याय दिलाया।”

आपको बता दें कि विधायक पूजा पाल के पति राजू पाल की हत्या अतीक अहमद के गुर्गों ने की थी। राजू पाल की हत्या उनकी शादी के महज 9 दिन बाद ही कर दी गई थी। बताया जाता है कि इस हत्या के पीछे की वजह चुनावी रंजिश थी। साल 2004 में राजू पाल ने अतीक अहमद के भाई अशरफ को चुनाव में हरा दिया था और इसी वजह से राजू पाल की हत्या कर दी गई थी।

About NW-Editor

Check Also

कुंभ मेले से वायरल हुई मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से रचाई शादी, परिवार में नाराजगी

प्रयागराज:  महाकुंभ-2025 से वायरल हुई माला बेचने वाली मोनालिसा भोसले ने केरल में फरमान खान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *