Breaking News

जनपद में सीसीटीवी कैमरे लगने से अपराधियों पर कसेगा शिकंजा :- एसएसपी

 

 

सीपी प्लस ग्लेक्सी ब्रांड आउट लेट का भव्य शुभारंभ

 

ब्यूरो संजीव शर्मा

इटावा। सुरक्षा और निगरानी में नए विकल्प अब शहर में ही उपलब्ध जनपद में सुरक्षा और निगरानी उपकरणों के क्षेत्र में एक नया अध्याय शुरू हुआ, जब सीपी प्लस गैलेक्सी ब्रांड का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर सीपी प्लस के वाइस प्रेसिडेंट नीलम कटाकी ने फीता काटकर स्टोर का विधि विधान से शुभारंभ किया। उन्होंने स्टोर में उपलब्ध उपकरणों और उनके प्रदर्शन का निरीक्षण किया। अब तक शहर में उपलब्ध सुरक्षा उपकरणों की गुणवत्ता और को लेकर संदेह रहता था। लेकिन अब सीधा कंपनी के ब्रांड आउटलेट से उपलब्ध उपकरणों के साथ यह जोखिम समाप्त हो गया है। सभी उत्पाद शत प्रतिशत हैं और ग्राहक सीधे कंपनी आउटलेट से सेवा प्राप्त कर सकते हैं। स्टोर के संचालक पारस बुलानी ने कहा “हमारा उद्देश्य इटावा में लोगों और संस्थानों को आधुनिक, भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता सुरक्षा समाधान उपलब्ध कराना है। अब शहर में बड़े शहरों जैसी प्रोफेशनल सिस्टम और सपोर्ट सुविधा उपलब्ध होगी, साथ ही उत्पादों की सेवा भी तेज़ और प्रभावी होगी।” पारस बुलानी सीपी प्लस ब्रांड के कई सालों से सर्टिफाइड सिस्टम इंटीग्रेटर और डिस्ट्रीब्यूटर भी हैं। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ट पुलिस अधीक्षक ब्रजेश श्रीवास्तव , तथा विशिष्ट अतिथि अंशुल यादव जी ने उपकरणों की कार्यप्रणाली, प्रदर्शन और उनकी प्रभावशीलता का निरीक्षण किया। इस अवसर पर शहर के अनेक बड़े व्यवसायी, समाजसेवी,राजू गुप्ता , अभय टंडन, मनीष भदोरिया , बॉबी धनगर, डॉ डीके सिंह, डा देवेंद्र यादव, संजीव यादव, जनपद के अनेक अधिकारी गणों के साथ प्रदीप बुलानी, नानक बुलानी,लाली बुलानी , रागिनी बुलानी आदि उपस्थित रहे। इस प्रकार, इटावा में सुरक्षा और निगरानी उपकरणों की उपलब्धता और सेवाओं में सुधार होने की संभावना बढ़ गई है।

About NW-Editor

Check Also

मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार

-53,700 नकद, अवैध तमंचे व पल्सर बाइक बरामद ब्यूरो संजीव शर्मा इटावा: जनपद में अपराध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *