Breaking News

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने की जनसुनवाई

– 31 प्रार्थना पत्र आए, शिकायतों का ससमय निस्तारण करने के निर्देश
जनसुनवाई करतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य।
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में दूर दराज से आई महिलाओं की समस्याओं को सुना एवं पिछली जनसुनवाई में आवेदनों के निस्तारण की आख्या की समीक्षा की और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान कुल 31 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए और संबंधितों को अग्रसरित करते हुए कहा कि शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से ससमय कराएं। जनसुनवाई के दौरान महिलाओं को विधिक सहायता संबंधी भी जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से पात्रों को शत प्रतिशत लाभान्वित किया जाये। साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर, जिला प्रोबेशन अधिकारी, महिला थाना प्रभारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में ऑपरेशन कन्विक्शन का असर, 2017 के मारपीट मामले में आरोपी दोषी करार

फतेहपुर। अपराधियों को सजा दिलाने और आपराधिक मामलों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *