Breaking News

खान सर की गिरफ्तारी पर घमासान: पुलिस कार्रवाई के बीच स्टूडेंट्स बने ढाल

बिहार। पटना में रातभर भारी हंगामा हुआ, जहां पुलिस मशहूर शिक्षक खान सर उर्फ फैजल खान को अरेस्ट नहीं कर पाई। जैसे ही पुलिस टीम KGS कोचिंग पहुंची, बड़ी संख्या में समर्थक छात्र वहां जमा हो गए। प्रशासन ने रातभर कैंपस पर दबाव बनाए रखा, क्योंकि उनका मकसद फैजल खान को गिरफ्त में लेना था। पुलिस ने कई बार छात्रों को वहां से हटाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने. ऐसे में रातभर इलाके में हलचल बनी रही। खान सर के समर्थन में जुटे छात्रों की वजह से माहौल लगातार तनावपूर्ण बना रहा. फिलहाल, पुलिस की ओर से पूरे मामले पर विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पटना पुलिस ने 2 जून के बयान में गोलीबारी की बात से इनकार किया था। 4 जून को जब फायरिंग का वीडियो सामने आया, तो पुलिस ने उसमें दिख रहे खान सर के दोनों गार्ड को गिरफ्तार कर लिया। दूसरी एफआईआर में फायरिंग की पुष्टि पुलिस ने कर दी। खान सर और उनके दोनों गार्ड को आरोपी बनाया गया।

दोनों गार्ड के कबूलनामे के बाद कदमकुआं थाने में खान सर उर्फ फैजल खान के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज है। उन पर हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज हुआ है। उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। अगर खान सर कोर्ट का रुख करते हैं और उन्हें वहां से कोई राहत नहीं मिलती है, तो गिरफ्तारी तय है। 2 जून की रात खान एकेडमी के बाहर तोड़फोड़, पथराव एवं गार्ड से मारपीट की गई थी। इसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था। खान एकेडमी के मैनेजर ने ज्ञान बिंदु एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद समेत अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद 3 जून को पुलिस ने रौशन सर समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।

About NW-Editor

Check Also

Patna के इंजीनियर की कहानी: भाई ने केरोसिन बेचकर पढ़ाया, अब नोटों की गड्डियों पर सोते मिले

बनमनखी (पूर्णिया)। साधारण परिवार व साधारण वेशभूषा में रहने वाला ग्रामीण कार्य प्रमंडल, झाझा में पदस्थापित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *