Breaking News
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 35;

फतेहपुर में सर सैयद अहमद खान की जयंती पर छात्रों को मिला शिक्षा और अनुशासन का संदेश

फतेहपुर। एम्बिशन पब्लिक स्कूल में शनिवार को महान शिक्षाविद् एवं समाज सुधारक सर सैयद अहमद खान की जयंती पर सर सैयद डे समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने सर सैयद के शैक्षिक योगदान, सामाजिक सुधारों और आधुनिक शिक्षा के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मोहम्मद असलम, विशिष्ट अतिथि डॉ. आदिल आलम तथा विशेष अतिथि एडवोकेट मोहम्मद आसिफ और जावेद अहमद खान ने शिरकत की। विद्यालय के चेयरमैन दिलशाद अहमद ने अतिथियों का स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि सर सैयद अहमद खान ने शिक्षा को समाज की तरक्की का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम माना। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा, वैज्ञानिक सोच, नैतिक मूल्यों और सामाजिक सद्भाव को अपनाना चाहिए।
मुख्य अतिथि मोहम्मद असलम ने कहा कि सर सैयद अहमद खान ने शिक्षा के माध्यम से समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव की नींव रखी। उनका जीवन कठिन परिस्थितियों में भी दृढ़ संकल्प और शिक्षा के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और ज्ञान अर्जित करने के लिए प्रेरित किया।
विशिष्ट अतिथि डॉ. आदिल आलम ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रधानाचार्या आरती सोनी ने कहा कि ज्ञान, अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच से ही उज्ज्वल भविष्य का निर्माण संभव है।
अंत में विद्यालय प्रबंधन ने अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

About NW-Editor

Check Also

खेत में पानी लगाने गए 26 वर्षीय युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत

फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के खैरपुर गांव में शनिवार सुबह खेतों में पानी लगाने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *