Breaking News

जिला अस्पताल में ईसीजी से पहले बिगड़ी तबीयत, 55 वर्षीय व्यक्ति की अचानक मौत

फतेहपुर। जिला चिकित्सालय में इलाज कराने आए 55 वर्षीय अधेड़ की ईसीजी कराने के दौरान अचानक हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। आनन-फानन में उन्हें इमरजेंसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, बिहार के वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मांगनपुर गांव निवासी स्वर्गीय बासुदेव पांडेय के पुत्र सच्चिदानंद पांडेय (55) अपने साले राजू पांडेय और रिश्तेदार मुकेश पांडेय के साथ पेंटिंग बुक बेचने का कार्य करते थे।

बताया गया कि गुरुवार सुबह सच्चिदानंद पांडेय की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। चिकित्सक को दिखाने के बाद उन्हें ईसीजी कराने के लिए भेजा गया। जैसे ही वह ईसीजी कक्ष पहुंचे, उन्हें अचानक हार्ट अटैक आ गया और वह जमीन पर गिर पड़े।

ईसीजी कक्ष में मौजूद स्टाफ ने तत्काल उन्हें इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया, लेकिन वहां तैनात चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक के साथ आए उनके साले राजू पांडेय और रिश्तेदार मुकेश पांडेय ने बताया कि वे लोग पेंटिंग बुक बेचने का काम करते हैं। जिले के प्राथमिक एवं सरकारी विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों को पेंटिंग बुक उपलब्ध कराते हैं, जिससे उनका परिवार चलता है।

परिजनों ने बताया कि गुरुवार सुबह तबीयत खराब होने पर सच्चिदानंद पांडेय को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया था, लेकिन हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई।

परिजनों ने पोस्टमार्टम न कराने की इच्छा जताई। आवश्यक लिखापढ़ी पूरी होने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव वैशाली (बिहार) ले जाया गया।

About NW-Editor

Check Also

लद्दाख की मांगों पर फिर गरमाया माहौल, सोनम वांगचुक ने आंदोलन की दी चेतावनी

नई दिल्ली। लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्र सरकार के साथ हुई बातचीत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *