Breaking News

भिंडी तोड़ते समय किशोर को जहरीले सांप ने डसा, जिला अस्पताल में भर्ती

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के ग्राम शंकरपुर में गुरुवार सुबह खेत में भिंडी तोड़ते समय 17 वर्षीय एक किशोर को जहरीले सांप ने डस लिया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, शंकरपुर गांव निवासी ओमप्रकाश का पुत्र अमन सिंह गुरुवार सुबह खेत में भिंडी तोड़ने गया था। इसी दौरान खेत में मौजूद एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तत्काल उसे सरकारी एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।

About NW-Editor

Check Also

लद्दाख की मांगों पर फिर गरमाया माहौल, सोनम वांगचुक ने आंदोलन की दी चेतावनी

नई दिल्ली। लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्र सरकार के साथ हुई बातचीत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *