Breaking News

मेधा अलंकरण समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

– मेधा अलंकरण समारोह में भाग लेतीं छात्राएं।
फतेहपुर। शहर के पीरनपुर स्थित चन्द्रा बालिका इण्टर कॉलेज में सोमवार को मेधा अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश चन्द्र गुप्ता ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि निरंतर परिश्रम और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। हाईस्कूल के कला एवं विज्ञान वर्ग में अंशिका, अक्सा नाज़ और श्लोक हयारण ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सर्वाेच्च अंक प्राप्त किए। वहीं इंटरमीडिएट के कला एवं विज्ञान वर्ग में अरबिया नाज और समृद्धि गुप्ता ने शीर्ष स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कार्यक्रम का संचालन आशा पाण्डेय एवं आयुष द्वारा किया गया। कैलाश चन्द्र बाजपेयी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। समारोह में विद्यालय परिवार के सदस्य अंजू लता चौहान, छाया यादव, प्रियंका त्रिपाठी, हुस्नआरा, प्रेमशंकर तिवारी, राजेश कुमार, मोहनीश, अभिषेक सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

242 दिवंगतों की याद में नम हुईं आंखें

– रेडक्रॉस सोसाइटी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि – दिवंगतों की याद में श्रद्धांजलि अर्पित करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *