Breaking News

गांधी जयंती पर स्वच्छता का संदेश लेकर तहसील पहुंची सेंट मेरिज स्कूल की टीम, छात्रों ने किया श्रमदान

 

जमानियां, गाजीपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 को सेंट मेरिज स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान में सहभागिता करते हुए जमानियां तहसील परिसर में श्रमदान किया। विद्यार्थियों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए परिसर की साफ-सफाई में अपना अमूल्य योगदान दिया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर मिनी फिलिप, उप प्रधानाचार्या सिस्टर अनु, श्री जाय तथा विद्यालय के शिक्षकगण मंजय सिंह, अरविंद यादव, बृजेंद्र उपाध्याय, श्रीमती डिंपी सिंह एवं सुनील ने भी अभियान में सहभागिता की और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

अभियान के दौरान उपजिलाधिकारी जमानियां निधि कुमारी एवं तहसील के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने विद्यार्थियों के स्वच्छता अभियान की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।

विद्यालय परिवार ने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों में स्वच्छता, श्रमदान और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है। विद्यार्थियों ने स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने का संकल्प भी लिया।

About NW-Editor

Check Also

गाजीपुर में कार से बिहार ले जाई जा रही 252 लीटर अवैध शराब बरामद, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 01/02.10.2026 को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *