Breaking News

धूमधाम से मनाई गई गांधी व शास्त्री जयंती, अधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन; गोष्ठी में डीएम प्रभाष कुमार ने कहा- सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के मार्ग पर चलकर ही संभव है देश का विकास

महोबा। भारतीय स्वाधीनता आंदोलन को नई दिशा और नई गति देने के साथ साथ देश को आजादी दिलाने वाले महापुरुष राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जिले में धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाई गई। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रभाष कुमार के अलावा अन्य अधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कलेक्ट्रेट में गांधीजी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम जैसे अनेक गीतों एवं अन्य राष्ट्रीय गीतों को भी सुना गया साथ ही राष्ट्रपिता व स्वतंत्रता सेनानी के जीवन पर आधारित गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें अधिकारियों ने उनके जीवन परिचय पर अपने विचार व्यक्त किए।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि यह दिन हम सबको राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी के आदर्शो सिद्धान्तों को अपनाने के साथ ही उनके पद चिन्हों पर चलने का अवसर प्रदान करता है और गांधीजी के विभिन्न विचारों यथा सत्य, अहिंसा, स्वच्छता जैसे मूल्यों को अपनाकर देश की प्रगति में अपना योगदान दे। कहा कि दोनों महापुरुष भारत को नई दिशा व नई गति देने वाले महापुरुषों में से एक थे। राष्ट्रपिता का हमारे देश को आजादी दिलाने में अप्रतिम योगदान है। सत्याग्रह और सविनय अवज्ञा आन्दोलन के माध्यम से उन्होंने सभी वर्गों में आजादी की लौ को प्रज्ज्वलित किया। देश की राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक समरसता के माध्यम से महात्मा गांधी ने राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोकर सशक्त राष्ट्र बनाने में अप्रतिम भूमिका का निर्वहन किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म दिवस 2 अक्टूबर हमारे देश के उन सहस्री ज्ञात व अज्ञात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं क्रान्तिकारियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का बेहतर अवसर देता है, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम की बलिवेदी पर अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व इंद्रनंदन सिंह ने कहा कि 02 अक्टूबर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मना रहे हैं, इसका अर्थ हैं कि हम अपने समाज को आजादी का महत्व बता सकें। कहा कि हमें अपने कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए और हमारा यह प्रयास होना चाहिए कि कोई भी फरियादी हमारे कार्यालय से निराश होकर न जाए। अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे सूर्यकान्त त्रिपाठी नें कहा कि हम जिले के विकास के लिए क्या योगदान दें इस पर हमें विचार करना चाहिए, जिससे हम अपने जिले को विकासशील जिला बना सके। अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुखबीर सिंह ने कहा कि हमें अपने अंदर के मैं का त्याग करना पड़ेगा तभी हम अपने देश का विकास कर पाएंगे गांधीजी ने अपने सपनों को साकार करते हुए अपने सिद्धांत पर चलकर हम सबको आजादी दिलाई और उनका पूरा जीवन संघर्ष में बीता। महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी से हम लोगों को सीख लेनी चाहिए। इस मौके पर कलेक्ट्रेट में वरिष्ठ कोषाधिकारी देव कुमार यादव सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहे।
इंसेट
अनाथालय के बच्चों संग मनाई खुशियां
कलेक्ट्रेट में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी प्रभाष कुमार सुबह 11 बजे अनाथालय पहुंचे। वहां उन्होंने बच्चों से संवाद कर उनका हाल-चाल पूछा और उन्हें फल बांटे।

About NW-Editor

Check Also

चरखारी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया परीक्षण; जरूरतमंदों को मिले चश्मे

  चरखारी (महोबा)। भारतीय जनता पार्टी के ‘सेवा के 25 वर्ष–सेवा संकल्प अभियान’ के तहत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *