Breaking News

गाजीपुर के गोराबाजार पार्क में चला स्वच्छता अभियान, यूनियन बैंक के अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया श्रमदान

गाजीपुर, 02 अक्टूबर 2026 (सू 0वि0)- गांधी जयंती के उपलक्ष्य में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय–गाजीपुर (पूर्व) द्वारा गोराबाजार पार्क, गाजीपुर में स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पार्क परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया।
कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्रीय प्रमुख मुकेश रमन, क्षेत्रीय आश्वासन प्रमुख दीपक कुमार झा एवं अग्रणी जिला प्रबंधक श्री राजदेव कुमार ने किया। इस दौरान बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से श्रमदान कर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रमुख मुकेश रमन ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की दैनिक जिम्मेदारी है। महात्मा गांधी के स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के विचारों को आत्मसात करते हुए हमें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने स्वच्छता के साथ-साथ सामुदायिक सहभागिता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया।

About NW-Editor

Check Also

गाजीपुर में कार से बिहार ले जाई जा रही 252 लीटर अवैध शराब बरामद, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 01/02.10.2026 को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *