Breaking News

चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ी 36 कुंतल अवैध पटाखों की भारी खेप एक DCM ट्रक और दो ट्रैक्टरों में भर कर मध्य प्रदेश ले जाई जा रही थी

महोबा। आगामी नवरात्रि, दशहरा और दीपावली पर्वों को देखते हुए अवैध विस्फोटक पदार्थों और आतिशबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महोबा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। महोबकंठ थाना पुलिस ने उमरई मोड़ के पास चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में अवैध आतिशबाजी बरामद करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, पकड़ी गई आतिशबाजी को एक डीसीएम ट्रक और दो ट्रैक्टरों के जरिए मध्य प्रदेश ले जाया जा रहा था। बरामद सामग्री में 189 कार्टून माचिस पटाखे, जिनका कुल वजन करीब 2,611.98 किलोग्राम, तथा 50 कार्टून सुतली बम, जिनका वजन करीब 1,082.90 किलोग्राम है। इस तरह कुल 239 कार्टून और लगभग 3,694.88 किलोग्राम यानी करीब 36 कुंतल आतिशबाजी/विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आतिशबाजी के परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे दो ट्रैक्टर और एक डीसीएम वाहन को भी कब्जे में लिया है।

पूछताछ में आरोपी जलालुद्दीन ने बताया कि उसके पास आतिशबाजी निर्माण का लाइसेंस है, लेकिन निर्धारित क्षमता से अधिक मात्रा में विस्फोटक और तैयार आतिशबाजी रखने की बात सामने आई। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बरामद आतिशबाजी को मध्य प्रदेश ले जाकर बेचने की जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी अवैध आतिशबाजी के परिवहन के संबंध में वैध लाइसेंस या अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू की गई।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह और क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ अनुरुद्ध कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महोबकंठ अर्जुन सिंह के नेतृत्व में की गई।

पुलिस ने मामले में विस्फोटक अधिनियम, 1884 तथा धारा 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 1908 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

About NW-Editor

Check Also

चरखारी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया परीक्षण; जरूरतमंदों को मिले चश्मे

  चरखारी (महोबा)। भारतीय जनता पार्टी के ‘सेवा के 25 वर्ष–सेवा संकल्प अभियान’ के तहत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *