Breaking News

अयोध्या से आए पूजित अक्षत को गांव में घर घर वितरित किए -जय श्री राम के नारों से गुंजायमान हुआ टेसाही बुजुर्ग

खागा, फतेहपुर। आयोध्या धाम में बन रहे भव्य मंदिर में भगवान श्री राम की की होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण के लिए अयोध्या से आए पूजित अक्षत को आज खागा विधानसभा के अंतर्गत ग्राम सभा टेसाही बुजुर्ग में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ला की अगुवाई वा ग्राम प्रधान प्रीती सिंह की मौजूदगी में गांव के हर घर घर जाकर सभी ग्रामवासियों को अक्षत्र वा निमंत्रण पत्र भेंटकर सभी को 22 जनवरी को अपने अपने घरों वा आस पास के मंदिरों को भव्यता के साथ सजाकर घरों में दीपक जलाकर धूमधाम से दीपावली के पर्व जैसे ही उत्सव मनाने की अपील की,आज पूरा गांव जय श्री राम के नारों से गूंज उठा,समस्त ग्रामवासियों में अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर को लेकर बेहद उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर धीरेंद्र शुक्ल, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी,अनुपम शुक्ल,मोनी देवी,राजेंद्र कुमार,श्यामकुमारी,संजीत सिंह, रानू प्रताप सिंह,शिवसेन यादव,बबलू पाल,राहुल सिंह,ज्ञानुप्रताप सिंह,सहित ग्रामीण मौजूद रहें !

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में आंगनबाड़ी कार्यकत्री पर हमले से रोष, 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो हड़ताल की चेतावनी

-आंगनबाड़ी कार्यकत्री पर जानलेवा हमले से साथी नाराज – गिरफ्तारी न होने पर दी आंदोलन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *