Breaking News

यहूदी हनुक्का उत्सव के दौरान आतंकी हमला, 10 लोगों की मौत

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में प्रसिद्ध बॉन्डी बीच पर एक भयावह गोलीबारी की घटना हुई. “हनुक्का बाय द सी” नामक एक सामुदायिक कार्यक्रम के दौरान काले कपड़ों में दो हमलावरों ने पुल से अंधाधुंध फायरिंग की, जिससे घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर भागने लगे. न्यू साउथ वेल्स पुलिस का कहना है कि इस हमले में 11 लोगों की जान गई है, इसमें एक हमलावर भी शामिल है. वहीं, इस घटना का एक शख्स वीडियो वायरल हो रहा है.वीडियो में देखा जा सकता है कि हमलावर बॉन्डी बीच पर अंधाधुंध फायरिंग कर रहा है. तभी एक शख्स ने अपनी जान की परवाह न करते हुए पीछे से आकर हमलावर को दबोच लिया. उस हिम्मती व्यक्ति ने हमलावर को निहत्था कर दिया और बंदूक अपने कब्जे कर लिया.15 सेकंड के वीडियो में एक बिना हथियार वाला आदमी खड़ी कारों के पीछे छिपा हुआ दिख रहा है. वह पीछे से बंदूकधारियों की तरफ दौड़ता है, उसकी गर्दन पकड़ता है और उसकी राइफल छीन लेता है. बंदूकधारी जमीन पर गिर जाता है और आदमी उस पर बंदूक तान देता है.

About NW-Editor

Check Also

अमेरिका में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की गोली मारकर हत्या, अलग रह रहे पति पर आरोप

-ओक्लाहोमा में घर से दोनों के शव बरामद, पुलिस हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *