Breaking News

मोहब्बत बनी मौत का सबब: आरोपी प्रेमी ने दोस्त संग, मासूम पर बरसाईं गोलियां

दिल्ली: दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक नाबालिग लड़की की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी उसका कथित प्रेमी, 20 वर्षीय आर्यन है. घटना के अनुसार, 15 वर्षीय लड़की अपनी सहेली के साथ नाश्ता कर रही थी जब आर्यन अपने एक दोस्त के साथ वहां पहुंचा और उसने लड़की पर कई गोलियां चला दीं. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आर्यन ने बिना किसी बहस के अचानक गोलीबारी की और मौके से फरार हो गया. लड़की को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. जहांगीरपुरी थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयानों की जांच कर रही है.

About NW-Editor

Check Also

पीएम मोदी की सलाह के बाद सस्ता हुआ सोना-चांदी, ₹42000 तक टूटे दाम; 40 दिनों में कहां पहुंचे रेट?

नई दिल्ली। देशभर में सोना और चांदी की कीमतों में हाल के दिनों में उल्लेखनीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *