Breaking News

जगह-जगह भाजपाइयों ने श्रद्धालुओं के लिए खोले निःशुल्क भोजन व जलपान केन्द्र

फतेहपुर। महाकुंभ प्रयागराज में माघपूर्णिमा में स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं के लिए भाजपाइयों ने जहानाबाद, बिंदकी फतेहपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के साथ ही खागा विधानसभा में सेवा केन्द्र स्थापित कर निःशुल्क पानी भोजन व जलपान की व्यवस्था मुहैया कराई गई। जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के गोधरौली में जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल व जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल के साथ ही पवन मिश्रा, आशुतोष अग्निहोत्री रितिक पाल सहित बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपाइयों ने श्रद्धालुओं को रोक रोक कर जलपान कराया। वहीं मंलवा ब्लाक प्रमुख रमनजीत सिंह, वीरू, शीलू सहित बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा गोपाल गंज इंटर कालेज में भंडारा आयोजित किया गया। सदर विधानसभा के निवर्तमान विधायक विक्रम सिंह व पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित शिवहरे, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अरूण शुक्ला सहित कार्यकर्ताओं ने एआरटीओ कार्यालय के पास महाकुंभ प्रयागराज में माघपूर्णिमा पर स्नान करने वाले लोगों को भोजन व जलपान कराया। वहीं खागा विधायक कृष्णा पासवान ने विधानसभा क्षेत्र के कटोघंन में बड़ी संख्या में प्रयागराज जा रहे स्नानार्थियों को प्रफुल्लित मन से भोजन व जलपान की व्यवस्था मुहैया कराई। जिसमें धर्मेन्द्र सिंह, राजू, मुकेश सहित सभी कार्यकर्ताओं द्वारा मनोयोग से सेवा कार्य किया गया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में किसानों को मिला एरी रेशम उत्पादन का प्रशिक्षण, वैज्ञानिक तकनीकों से बढ़ेगी आमदनी की उम्मीद

फतेहपुर। हथगाम ब्लॉक के ग्राम चढ़ोआ मजरा सिमरमऊ में शनिवार को “मेरा रेशम, मेरा अभिमान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *