Breaking News

दुल्हनों का बाजार: दुनिया का वो अनोखा देश, जहां रुपए देकर खरीदी जाती है पसंद की बीवी

 

बाजार देखा होगा, लेकिन कभी आपने दुल्हन की मंडी देखी है? जी हां, सुनकर ही हैरान रह गए होंगे लेकिन बता दें दुनिया की एक ऐसी अनोखी जगह है जहां महिलाएं प्याज-टमाटर की तरह बिकती हैं। बुल्गारिया में एक ऐसी जगह है, जहां दुल्हन को बेचा जाता है और मर्द भी इन्हें खरीदकर अपनी पत्नी बना ले जाते हैं।

बुल्गारिया में लगती है ये मंडी

बुल्गारिया में एक मंडी लगती है, जहां दुल्हन बिकती है, इस जगह का स्तारा जागोर जहां लोग लड़कियों को खरीदकर अपनी दुल्हन बना ले जाते हैं। बता दें, पुरुष यहां अपने परिवार के साथ आते हैं और अपने लिए लड़की चुनकर ले जाते हैं।

लड़की करती है लड़के को पसंद

जो लड़की लड़के को पसंद करती है, उसका फिर मोल-भाव होता है, फिर जब लड़की के घरवाले दिए दाम से खुश हो जाते हैं, तब उस कीमत में लड़की को लड़के के घरवालों को दे दिया जाता है। फिर लड़का लड़की को घर ले आता है और उसे पत्नी दर्जा मिल जाता है।

गरीबों के लिए लगाया जाता है ये बाजार

दुल्हन का ये बाजार गरीब लड़कियों के लिए लगता है। जो लड़की वाले अपनी बेटी की शादी खर्चे की वजह से नहीं करवा पाते, वो इस मंडी में अपनी बेटी को ले जाते हैं। इसके बाद लड़के वाले लड़की को छांटकर ले जाते हैं।

सालों से चली आ रही है ये प्रथा

बता दें, ये प्रथा सालों से बुल्गारिया में चली आ रही है, इस बाजार को लगाने के लिए सरकार भी इजाजत देती है। बाजार में लड़कियों की कीमत अलग-अलग तय की जाती है।

About NW-Editor

Check Also

इटली के स्कूलों में बुर्का-नकाब पर रोक, उल्लंघन पर 1 लाख तक जुर्माना; कुछ विदेशी छात्रों की संख्या 30% तक सीमित

इटली की सरकार ने स्कूलों को लेकर नए नियमों को मंजूरी दी है। इन नियमों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *