Breaking News

स्कूल भेजकर घर लौटी शिक्षिका, कुछ देर बाद उठाया खौफनाक कदम

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर स्थित एक मैरिज हॉल संचालक की बहू ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार, आशीर्वाद संचालक के पुत्र अमित कुमार श्रीवास्तव की पत्नी महिमा श्रीवास्तव ने शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि घटना से पहले महिला अपने बच्चों को स्कूल वैन में बैठाकर घर वापस आई थी। इसके बाद उसने यह कदम उठा लिया।

बताया जाता है कि मृतका महिमा भिटौरा में सरकारी शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। हालांकि, मृतका के परिजनों के मौके पर नहीं पहुंचने के कारण घटना के संबंध में अभी पूरी और स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में किसानों ने निकाली भगवान बलराम की भव्य यात्रा, कलेक्ट्रेट पहुंचकर उठाई किसान हित की मांगें

फतेहपुर। भारतीय किसान संघ ने मंगलवार को शहर में भगवान बलराम की भव्य शोभायात्रा निकाली। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *