Breaking News

जंगल में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, गांव में फैली सनसनी

फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के घनघौल गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 57 वर्षीय अधेड़ ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार, घनघौल गांव निवासी शिवदर्शन पुत्र गुलाब गुरुवार शाम शौच क्रिया के बहाने घर से निकला था। इसके बाद गांव के बाहर जंगल में आम के पेड़ पर रस्सी का फंदा डालकर फांसी लगा ली।

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मत्स्य योजना का लाभ लेने का मौका, 27 सितंबर तक ऑनलाइन करे आवेदन

फतेहपुर। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत विभिन्न परियोजनाओं में लाभार्थियों को आच्छादित करने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *