Breaking News

फतेहपुर में नाले से मिले शव की हुई पहचान, दो दिन से लापता युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर कबाड़ी मार्केट में शुक्रवार सुबह राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने नाले से करीब 34 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह (पोस्टमार्टम हाउस) भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के परिजनों और पत्नी ने शव की पहचान कर ली।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह नाले में मिले अज्ञात शव की पहचान पोस्टमार्टम हाउस में मृतक की पत्नी शबाना ने इसरार पुत्र अंबर खान निवासी ग्रेनपुर, जिला बहराइच के रूप में की। पत्नी ने बताया कि उसकी शादी इसरार से करीब 13 वर्ष पहले उसके बहनोई शफीक ने कराई थी, जो मृतक का साढ़ू है।

शबाना ने बताया कि उसके पति को बचपन से ही मिर्गी आने की बीमारी थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी बीमारी के कारण उनकी मौत हुई होगी, क्योंकि वह दो दिन पहले ही घर से लापता हो गए थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मत्स्य योजना का लाभ लेने का मौका, 27 सितंबर तक ऑनलाइन करे आवेदन

फतेहपुर। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत विभिन्न परियोजनाओं में लाभार्थियों को आच्छादित करने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *