Breaking News

फतेहपुर में ट्रेन हादसा: दिल्ली जा रहे युवक की गिरकर दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

फतेहपुर। बिंदकी-कंसपुर रेलवे स्टेशन के बीच मंगलवार शाम चलती ट्रेन से गिरकर 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, बिहार प्रांत के मधुबनी जिले के हौगड़िया थाना क्षेत्र के चकना गांव निवासी गंगा प्रसाद के पुत्र राधे ठाकुर दिल्ली में नौकरी करते थे। बताया जा रहा है कि वह बिहार से दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान बिंदकी-कंसपुर रेलवे स्टेशन के बीच चलती ट्रेन से गिर गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई अमरजीत ने पुलिस को दी।

About NW-Editor

Check Also

आधी रात घर में घुसे जहरीले सांप के डसने से महिला की दर्दनाक मौत

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के ग्राम अंवमऊ में मंगलवार की रात घर में सो रही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *