ट्रक ड्राइवर की मौत, चेक पोस्ट पर क्या हुआ था?

जम्मू कश्मीर के बारामूला के चिनड संग्रामा में जमकैश व्हीकल्स के पास एक ट्रक चालक की सेना की गोलीबारी में मौत हो गई। मृतक की पहचान सोपोर के गोरीपोरा दारपोरा बोमई निवासी अब्दुल मजीद मीर के बेटे वसीम मजीद मीर के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) बारामूला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके पार्थिव शरीर को आगे की प्रक्रिया के लिए अस्पताल में रखा गया है।

घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्थिति का आकलन करने के लिए जीएमसी बारामूला पहुंचे। इस बीच, सेना ने एक बयान जारी कर कहा- आतंकवादियों के आने की खुफिया जानकारी मिलने पर बुधवार को बारामूला में मोबाइल वाहन चेक पोस्ट (एमवीसीपी) स्थापित की गई थी। ऑपरेशन के दौरान, सुरक्षा बलों ने एक तेज रफ्तार और संदिग्ध नागरिक ट्रक को देखा। कई चेतावनियों के बावजूद, वाहन रुकने में विफल रहा और चेक पोस्ट पार करते समय उसकी गति तेज हो गई।

सुरक्षाबलों ने 23 किलोमीटर से ज्यादा ट्रक का पीछा किया। वाहन को रोकने के लिए, सैनिकों ने उसके टायरों पर गोली चलाई, जिससे वह संग्रामा चौक पर रुका। घायल ड्राइवर को जीएमसी बारामूला ले जाया गया, जहां बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया। सेना ने आगे कहा कि ट्रक को नजदीकी पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। उसकी तलाशी चल रही है और ड्राइवर के बैक ग्राउंड की जांच जारी है।

About NW-Editor

Check Also

पंजाब CM को घातक केमिकल देने का दावा, तबीयत बिगड़ने के बाद भर्ती; अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी

पंजाब के CM भगवंत मान मोहाली के जिस फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं, उसे दोपहर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *