Breaking News

सीतापुर रोड पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर हुई मौत; साथी गंभीर हालत से घायल

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में सीतापुर रोड पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक बाइक से सीतापुर की ओर से लखनऊ आ रहे थे। उनके पीछे एक ट्रक भी चल रहा था। सुबह करीब 9 बजे टाइटन धर्मकांटा के पास ट्रक अनियंत्रित होकर बाइक से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर जा गिरे और ट्रक की चपेट में आ गए।

हादसे में माल थाना क्षेत्र के बसहरी अटरिया निवासी छोटे लाल के 20 वर्षीय बेटे जवाहिर की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी मुकेश पुत्र जगदीश, उम्र करीब 20 वर्ष, गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक मड़ियांव क्षेत्र स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज में खाना बनाने का काम करते थे।

हादसे के बाद ट्रक छोड़कर भागा चालक

दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ने का प्रयास किया। लोगों ने उसका पीछा किया तो चालक कुछ दूर जाकर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद ग्रामीणों ने ट्रक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

घायल युवक को अस्पताल भेजा

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल मुकेश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वहीं, मृतक जवाहिर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

दुर्घटना के बाद लगा जाम

हादसे के बाद सीतापुर रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क पर भीड़ जुटने के कारण कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और यातायात को सामान्य कराया।

पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। ट्रक चालक की पहचान कर उसे पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल सकती है।

About NW-Editor

Check Also

शुभांशु शुक्ला बोले- जेन-जी और जेन-अल्फा पीढ़ी बेहद प्रतिभाशाली, बस सही दिशा की जरूरत

लखनऊ। अंतरिक्ष की यात्रा कर चुके भारतीय एस्ट्रोनॉट और एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *