Breaking News

अलग अलग थाना क्षेत्रों से दो अभियुक्तों को तमंचा कारतूस के साथ पकड़ा

 

बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के संग्रहण,बिक्री व निर्माण करने वालों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में अलग अलग थाना क्षेत्रों से 02 अभियुक्तों को अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसमें थाना कोतवाली देहात व बिसण्डा पुलिस द्वारा 01- 01 अभियुक्त को अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया ।

अभियुक्त नीशू सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी छेहरांव थाना कोतवाली देहात
को एक 315 बोर तमंचा व एक जिंदा कारतूस 315 के साथ पकड़ा है पकड़ने वाली टीम में थाना कोतवाली देहात के
उ0नि0 श्री कृष्ण बिहारी लाल मिश्रा कां0 अंकेश कुमार
कां0 अंकित यादव कां0 हरिश्चन्द्र व
अभियुक्त शिवशरन पुत्र सदाशिव उर्फ देशराज सिंह निवासी बाघा थाना बिसण्डा को एक 315 बोर तमंचा व एक जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा है पकड़ने वाली पुलिस टीम में थाना बिसंडा के उ0नि0 श्री हरिशरण सिंह कां0 पवन कुमार कां0 आशीष कुमार शामिल रहे।

About NW-Editor

Check Also

आठ दिन बाद कब्र से निकाला गया नाबालिग लड़की का शव

-डीएम के आदेश के बाद प्रशासन ने निकलवाया शव -मौत की मिस्ट्री में उलझा पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *