– भाजपाईयों ने पटेलनगर चौराहा सेल्फी प्वाइंट पर एलसीडी में देखा सीधा प्रसारण
– एलसीडी में बजट का सीधा प्रसारण देखते भाजपाई।
फतेहपुर। केन्द्र सरकार द्वारा लोकसभा में केन्द्रीय बजट 2026-27 के प्रस्तुतिकरण पर पटेलनगर चौराहे पर केन्द्रीय बजट प्रस्तुतिकरण का सीधा प्रसारण एलसीडी लगाकर किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, खागा विधायक कृष्णा पासवान, अयाहशाह विधायक विकास गुप्ता, जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल, पूर्व विधायक विक्रम सिंह मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि आज का केन्द्रीय बजट जन-जन के हितों को ध्यान में रखते हुए तैयार हुआ है। इस बजट में कृषि क्षेत्र को ऊंचाई देने के लिए लघु एवं सीमांत किसानों के उत्पादन बढ़ाने को लेकर योजना बनाई गई है। मत्स्य पालन को संवर्धित करने के लिए समितियों खास तौर पर महिला सदस्यों को इस क्षेत्र में बढ़ाने को बजट में मसौदा तैयार किया गया है। विधायक कृष्णा पासवान द्वारा आज के बजट में बुजुर्गों के स्वास्थ्य को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो इसके लिए देश भर में एक लाख पचास हजार केयर टेकर की स्थापना होगी। शुगर व कैंसर सहित सात गंभीर बीमारियों की दवाएं सस्ती की गई हैं। यह स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत ही जन-उपयोगी बजट में सुधार हुआ है। अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता ने कहा कि जिले के लिए सबसे बड़ा उपहार वह मिला है जिसमें देश में जो 7 हाईस्पीड रेल कारिडोर प्रस्तावित हैं उनमें से एक दिल्ली वाराणसी रेल हाई-स्पीड कॉरिडोर सेवा हमारे जिले के पास से ही होकर जायेगी जिसका लाभ हमारे जिले को भी मिलना तंय है। सरकार द्वारा छोटे शहरों में बड़े तीर्थस्थानों के लिए भी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए बड़ा बजट दिया गया है। जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल ने बताया कि किसानों के प्रति दिन की आमदनी देने वाले पशुओं की चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाने को लेकर अब बड़ी मात्रा में चिकित्सक तैयार हों इसको लेकर इस बजट में विशेष ध्यान दिया गया है। एक अप्रैल से आयकर दाताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए नये फार्म तैयार किया गया है, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने कहा कि आज का केन्द्रीय बजट जन उपयोगी है। इस मौके पर मनोज शुक्ला, दिनेश बाजपेई, सुशीला मौर्या, प्रदीप गर्ग, पंकज त्रिवेदी, नीरज सिंह, पुष्पराज पटेल, उदय लोधी, अर्चना त्रिपाठी, अपर्णा सिंह गौतम, कुलदीप भदौरिया, पुष्पा पासवान, प्रवीण सिंह, ज्योति प्रवीण, पंकज त्रिपाठी, राम प्रकाश गुप्ता, ओम मिश्रा, वन्दना द्विवेदी, जयप्रकाश फौजी, दिनेश तिवारी, अक्षय लोधी, डॉ शिवप्रसाद त्रिपाठी, बच्चा तिवारी, पूनम श्रीवास्तव भी मौजूद रहीं।

News Wani