Breaking News

भक्ति में लीन विराट कोहली: अयोध्या में रामलला के दरबार और हनुमानगढ़ी में टेका मत्था

 

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा रविवार 25 मई को अयोध्या धाम पहुंचे, जहां उन्होंने रामलला और हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने महंत संजय दास जी महाराज से भी मुलाकात की और आशीर्वाद लिया। दोनों ने यहां महंत से आध्यात्म और पौराणिक चीजों पर भी चर्चा की।

विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के अयोध्या आने को लेकर हनुमान गढ़ी के महंत संजय दास जी महाराज ने कहा, “विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का आध्यात्म, संस्कृति, ईश्वर और सनातन धर्म से गहरा लगाव है। दोनों श्री राम, भगवान हनुमान, भगवान कृष्ण और सनातन धर्म के बहुत बड़े भक्त हैं।

उन्होंने भगवान रामलला के दर्शन किए और फिर भगवान हनुमान से आशीर्वाद लिया। उन्होंने यहां आध्यात्म और पौराणिक चीजों पर भी चर्चा की।”

About NW-Editor

Check Also

धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान पर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का बयान, भाजपा ने किया विरोध

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने दिल्ली में आयोजित एक मीडिया सम्मेलन के दौरान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *