Breaking News

सुजानपुर में महिलाओं ने उठाई आवाज, सुरक्षा और सम्मान के लिए लिया आत्मनिर्भरता का संकल्प

फतेहपुर। विकासखंड बहुआ की ग्राम पंचायत सुजानपुर में रविवार को मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित इस कार्यक्रम में गांव की सैकड़ों महिलाओं और बालिकाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व ग्राम प्रधान, प्रधान संघ अध्यक्ष बहुआ एवं गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता पटेल ने किया।

कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन की टीम ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी तरह के उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, छेड़खानी या साइबर अपराध की स्थिति में महिलाओं को डरने के बजाय तत्काल पुलिस की मदद लेनी चाहिए। पुलिस टीम ने महिलाओं को 112, 1090, 181 और 1930 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए इनके उपयोग के बारे में भी बताया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए हेमलता पटेल ने कहा कि नारी समाज की रीढ़ है। महिलाओं को शिक्षित, जागरूक और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनना होगा। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगी, तभी परिवार और समाज मजबूत होगा।

उन्होंने उपस्थित महिलाओं को निडर होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने और अन्याय का विरोध करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को किसी भी प्रकार के अत्याचार या शोषण को चुपचाप सहन नहीं करना चाहिए, बल्कि एकजुट होकर उसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, संभ्रांत नागरिकों तथा पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की मौजूदगी रही। अंत में महिलाओं ने सुरक्षा, सम्मान, समानता और स्वावलंबन के लिए सामूहिक संकल्प लिया।

About NW-Editor

Check Also

कृषि फीडर बना परेशानी का सबब, रात में अंधेरे में रहने को मजबूर घरेलू उपभोक्ता

फतेहपुर। मोहम्मदपुर गौंती के मजरे नयापुरवा गांव के लोग तथा इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप प्रेमनगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *