Breaking News

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत युगधारा फाउंडेशन ने चलाया वृहद वृक्षारोपण अभियान

लखनऊ/सीतापुर/बाराबंकी, 12 जुलाई। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ युगधारा फाउंडेशन द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत लखनऊ, सीतापुर और बाराबंकी सहित विभिन्न जनपदों में वृहद स्तर पर वृक्ष वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। फाउंडेशन ने इस वर्ष 2,000 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
सीतापुर जनपद में फाउंडेशन की डायरेक्टर प्रियंका अवस्थी एवं उनकी टीम ने आम्बाघाट फेड फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड, औरंगाबाद में उपाध्यक्ष आकाश अवस्थी तथा क्षेत्रीय प्रतिनिधियों के सहयोग से पौधरोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। वहीं लखनऊ में जावित्री इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक मेडिकल साइंसेज, कनकहा परिसर में डॉ. प्रवीण मिश्र, डॉ. राहुल पाण्डेय, नीरज द्विवेदी, डॉ. लता चंद्रा, पारुल, निशा शुक्ला, अनिल ओझा, प्रशांत अवस्थी, शालिनी तथा अन्य सहयोगियों की उपस्थिति में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में युगधारा फाउंडेशन की महासचिव सौम्या मिश्रा भी मौजूद रहीं।
इसी क्रम में बाराबंकी जनपद के प्राथमिक विद्यालय बक्सावां कोठी में प्रधानाध्यापिका विनीता मिश्रा, विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों की सहभागिता से पौधरोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र का विस्तार तथा किसानों एवं आमजन को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान फलदार, छायादार एवं औषधीय प्रजातियों के पौधों का वितरण किया गया तथा लोगों को पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। उन्होंने सभी नागरिकों से “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को जन-जन का अभियान बनाकर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

About NW-Editor

Check Also

लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड: 15 छात्रों की मौत, जान बचाने को बाथरूम में छिपे थे बच्चे; योगी ने दौरा छोड़ राजधानी का रुख किया

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार दोपहर 2:15 बजे एक दो मंजिला बिल्डिंग में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *